अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की चली गई जान, एक घायल और …

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Road Accident: गुरुवार को बोकारो जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) 3 लोगों की जान जाने की सूचना है। एक व्यक्ति घायल भी बताया जा रहा है।

NH 32 पर चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालापत्थर मोड़ पर गुरुवार की दोपहर कार के धक्के से साइकिल सवार पंकज खवास (40 वर्ष) की मौत हो गई।

वह ब्राह्मण द्वारिका का रहनेवाला था। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को Postmortem के लिए भेज दिया। वहीं, कार को जब्त कर थाना ले गई।

दूसरी घटना बोकारो-रामगढ़ हाइवे पर जरीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घटी। तीन दोस्त पेटरवार के बड़ा केंदुआ से सरहुल मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे।

रास्ते में बांधडीह चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान जरीडीह प्रखंड के डुंगरीगोड़ा निवासी विश्वनाथ सोरेन व राजकुमार मुर्मू के रूप में की गई। बाइक सवार तीसरा युवक आकाश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article