Homeक्राइमसामूहिक दुष्कर्म के बाद घर पहुंच कर नाबालिग ने फांसी लगाकर दी...

सामूहिक दुष्कर्म के बाद घर पहुंच कर नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gang Rape : गुरुवार की रात को साहिबगंज (Sahibganj) जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में एक गांव की 14 साल की 9वी कक्षा की नाबालिग छात्रा (Minor Student) के साथ चार-पांच लड़कों ने मिलकर सामूहिक रेप (Gang Rape) किया था।

शुक्रवार की सुबह लड़कों के चंगुल से छूटने के बाद लड़की ने घर पहुंचने के बाद फांसी लगाकर (Suicide) अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सूचना मिलने पर बरहेट थाना पुलिस (Berhet Police) ने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल (Sahibganj Sadar Hospital) भेज दिया है।

इस मामले में तत्काल पुलिस ने केस दर्ज कर एक युवक को कस्टडी में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

SP कुमार गौरव ने बताया कि मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी (Raid) कर रही है।

एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सदर अस्पताल (Sadar Hospital) स्थित पोस्टमार्टम हाउस (Postmortem house) में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम किया।

मेडिकल बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम में डॉ. केशव कृष्णा, डॉ. संजीव कुमार व डॉ. किरण माला थे।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बरहड़वा SDPO मंगल सिंह जमूदा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम के बाद बिसरा समेत कपड़ों से मिले धब्बों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब (Forensic Lab) व दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Dumka Medical College Hospital) भेज दिया गया है।

वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की जाएगी।

मां को सब कुछ बात कर दे दी जान

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 8 बजे किसी ने लड़की को फोन कर मेला जाने की बात कही थी।

उसके बाद उनकी लड़की लोटा लेकर घर से बाहर निकली थी।

काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तब खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे लड़की गंभीर स्थिति में घर पहुंची और आते ही घर में खाट पर लेट गई।

मां के यह पूछने पर कि वह रातभर वह कहां थी, तो लड़की ने बताया कि 4-5 लड़कों ने उसके साथ गलत किया है।

तबीयत ठीक नहीं लग रही है। लड़की ने थोड़ी देर बाद दुपट्टे से फंदा डालकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...