महिला के मर्डर के मामले को दबाने की हुई कोशिश, मगर बेटों ने पुलिस के सामने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suppress Women Murder : 11 अप्रैल की रात को गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव में 62 साल की कुंती देवी के मर्डर (Murder) का आरोप देवर रमेश मंडल व गोतनी सुमित्रा देवी पर है।

इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था, परंतु इस बीच मृतका के गुजरात (Gujrat) के सूरत में रहे रहे बेटों ने शनिवार सुबह पचंबा पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

इसके बाद पचंबा पुलिस हरकत में आई और शव (Dead Body) को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। अभी पुलिस मामले की सच्चाई की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय मुखिया पर उठ रही अंगुली

बताया जाता है कि मामले को दबाने में स्थानीय मुखिया मोहन मंडल पर भी अंगुली उठाई गई है।

सूत्रों का कहना है कि डेढ़ लाख रुपये में मामले का सौदा तय कर दिया गया था।

हालांकि कुंती के सूरत में रह रहे पुत्र हीरालाल मंडल एवं बीरेंद्र मंडल ने किसी की नहीं चलने दी और सूरत (Surat) से ही पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया।

पचंबा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया, मामले की तफ्तीश की जा रही है। शव का Postmortem कराया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। डेढ़ लाख रुपये में मामले को सलटाने के बिंदू पर भी जांच की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article