HomeबिहारPM मोदी के मंच पर नहीं दिखे बिहार के CM नीतीश तो...

PM मोदी के मंच पर नहीं दिखे बिहार के CM नीतीश तो तेजस्वी ने उठाया सवाल…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tejaswi Yadav on CM Nitish Kumar: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान Tejaswi Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दो जगह कार्यक्रम था, लेकिन, दोनों जगहों पर मुख्यमंत्री Nitish Kumar को नहीं बुलाया गया।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि PM के मंच पर नीतीश कुमार क्यों नहीं बुलाए गए, क्या BJP को डर लग रहा है। जदयू के लोगों को भी बताना चाहिए कि जो जदयू के सर्वमान्य नेता हैं, उन्हें BJP मंच पर क्यों नहीं बैठाना चाहती है।

प्रधानमंत्री के संविधान सभा में 90 प्रतिशत सनातनी होने के बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आखिर इस प्रश्न का क्या मतलब है?

उन्होंने कहा कि संविधान देश की सबसे पवित्र किताब है। BJP के प्रत्याशी खुलेआम इसे समाप्त करने की बात कर रहे हैं। इनको और कुछ तो आता नहीं है केवल हिंदू-मुस्लिम की बात करना है। आप 10 साल PM हैं, आपने क्या किया, ये बताएं।

PM नौकरी, गरीबी और काला धन जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बोल रहे। इन बातों से बिहार का भला नहीं होने वाला है, मुद्दों की बात होनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि लालू जी प्रचार करने जाएंगे ही।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...