भारत

राहुल और अखिलेश ने की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर किया प्रहार…

गाजियाबाद में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव ने बुधवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) की।

Joint Press Conference of Rahul and Akhilesh Yadav: गाजियाबाद में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव ने बुधवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) की।

इस दौरान उन्होंने BJP और PM मोदी पर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बेरोजगारी और नौजवानों का मुद्दा उठाया तो Rahul Gandhi ने Electoral Bond के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में पश्चिम का माहौल बदलने जा रहा है। गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन सफाया करने का काम करेगा। आज किसान दुखी है। तमाम जो वादे किए थे, BJP की हर बात झूठी निकली। न आय दोगुनी हुई। न नौजवान को नौकरी मिली।

उन्होंने कहा, जो विकास के सपने दिखाए, वो भी अधूरे हैं। नैतिकता का बुलबुला भी फूट गया है। Electoral Bond ने इनका बैंड बजा दिया। BJP सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है।

अखिलेश ने कहा, ”होर्डिंग देखिए। डबल इंजन की बात करते थे, लेकिन वहां अकेले दिखाई देते हैं। इनके प्रत्याशी होर्डिंग से गायब हैं। चुनाव बाद जो Hoardings पर हैं, वो भी गायब हो जाएंगे।

चुनाव बाद इनका सफाया होने जा रहा है। इनका एक ही नारा है झूठ बोलने का और लूटने का। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधेरे में डाला। BBJP का 2 लाख 25 हजार वोट हर लोकसभा में कम हुआ है। इसलिए एक भी वोट बंट न पाए। जहां हमें मतदान करना है, वहीं हमें सावधान भी रहना है। तभी BJP का सफाया होगा। ये देश का चुनाव है। देश की जनता बदलाव चाहती है। बदलाव की हवा पश्चिम यूपी से चल रही है।

राहुल गांधी ने पहले देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये चुनाव विचारधारा का चुनाव है।

एक तरफ RSS, भाजपा है जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रहा है। चुनाव में दो-तीन बड़े मुद्दे हैं।

प्रमुख मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी हैं। कभी प्रधानमंत्री समुद्र के नीचे चले जाते हैं, कभी सी प्लेन पर चले जाते हैं। मगर मुद्दों पर न प्रधानमंत्री और न BJP बात करती है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी को लंबा इंटरव्यू दिया। स्क्रिप्टेड था, फ्लॉप शो था।

राहुल गांधी ने कहा कि PM Modi ने उस इंटरव्यू में इलेक्टोरल बॉन्ड समझाने की कोशिश की। वे कहते हैं कि ये सिस्टम ट्रांसपेरेंसी के लिए लाया गया है। राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया है। अगर ये सच है तो उस सिस्टम को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द क्यों किया?

अगर आप ट्रांसपेरेंसी लाना चाहते हैं तो जिन्होंने भाजपा को हजारों करोड़ दिए, उनका नाम आपने क्यों छुपाया। चंदा देने की तारीखें भी छिपाईं। पता चला है कि हजारों करोड़ का ठेका किसी कंपनी को मिलता है, उसके तुरंत बाद वो कंपनी भाजपा को चंदा देती है।

उन्होंने कहा, CBI, ED की कार्रवाई शुरू होते ही कंपनी BJP को करोड़ों रुपये देती है। उसके बाद ये कार्रवाई बंद हो जाती है। इसको Extortion कहते हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम देश की सबसे बड़ी Extortion Scheme है।

राहुल गांधी ने कहा कि BJP को 20 दिन पहले लग रहा था कि 180 तक सीटें तक जाएंगे। अब मुझे लगता है कि BJP की 150 तक सीटें ही आएंगी। मुझे हर राज्य से ऐसी ही रिपोर्ट आ रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker