Homeझारखंड‘न्याय उलगुलान महारैली’ के लिए शहर में लग गए बड़े-बड़े पोस्टर-होर्डिंग्स और...

‘न्याय उलगुलान महारैली’ के लिए शहर में लग गए बड़े-बड़े पोस्टर-होर्डिंग्स और …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Nyay Ulgulan Maharally: रांची के प्रभात तारा मैदान (Prabhat Tara Ground) में 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान रैली (Ulgulan Rally) लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रैली से पहले पूरे रांची को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है।

रांची में बड़े-बड़े पोस्टर और हॉर्डिंग्स लगाये गए हैं। पोस्टर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) की बड़ी तस्वीर लगाई गई है।

Image

पोस्टर में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का फोटो सबसे ऊपर लगाया गया है। कुछ पोस्टर में शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की फोटो है।

कहा जा रहा है कि चुनावी व्यस्तता की वजह से दक्षिण भारत के कई दिग्गज महारैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने JMM नेतृत्व को यह जानकारी दी है कि महारैली जिन मुद्दों पर आयोजित की जा रही है और आगे जो रणनीति बनेगी उसमें उनका साथ रहेगा।

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि 21 अप्रैल को होने वाली महारैली कोई सामान्य या चुनावी महारैली नहीं है, बल्कि यह देश को तानाशाही से मुक्ति, संविधान बचाने और झारखंडी जन आकांक्षाओं को आवाज देने की महारैली है।

Image

उन्होंने कहा कि देश भर के विपक्षी नेताओं की साझा आवाज प्रभात तारा मैदान से बुलंद होगी। संविधान बचाने, भाजपा की समाज को बांटने की नीति, वन अधिकार कानून में बदलाव, किसानों को MSP , महंगाई, बेरोजगारी सहित तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिसके खिलाफ उलगुलान होगा।

मनोज ने कहा कि मंच से सुनीता केजरीवाल और Kalpana Soren एक ही मंच से यह बताएंगी कि कैसे साजिश रचकर उनके पति को सिर्फ इसलिए जेल के अंदर डाल दिया गया क्योंकि वह एक तानाशाह के सामने झुके नहीं।

Image

महारैली में पंजाब के CM और आप नेता भगवंत सिंह मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्लाह, CPI माले के दीपांकर भट्टाचार्या और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में डेरेक ओ ब्रायन, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा सहित कई नेता शिरकत करेंगे।

Image

मुख्यमंत्री और JMM के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पाई सोरेन, झारखंड सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और RJD के मंत्री भी उलगुलान महारैली में उपस्थित रहेंगे।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...