HomeझारखंडJMM में महिलाओं को नहीं मिलता है सम्मान, दुमका से BJP कैंडिडेट...

JMM में महिलाओं को नहीं मिलता है सम्मान, दुमका से BJP कैंडिडेट सीता सोरेन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sita Soren : दुमका लोकसभा सीट (Dumka Lok Sabha Seat) से BJP कैंडिडेट सीता सोरेन (Sita Soren) ने कहा है कि JMM में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है। इसीलिए उन्हें पार्टी को छोड़कर BJP में शामिल होना पड़ा।

वह शनिवार को जामताड़ा (Jamtara) में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से रूबरू थीं।

उन्होंने कहा कि इस बार दुमका में भाजपा को एकतरफा जीत मिलेगी। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार अधिक वोटिंग (Voting) होगी।

संघ लोगों तक सिमट गया है JMM

उन्होंने कहा कि मैंने 14 साल तक झामुमो में रहकर जनता की सेवा की है। लेकिन, घर-परिवार में मुझे कोई सम्मान नहीं मिला।

मेरे पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन (Lt. Durga Soren) ने बाबा शिबू सोरेन (Shibu Soren) के साथ झारखंड आंदोलन में काफी संघर्ष किया, तब जाकर Jharkhand अलग राज्य बना।

राज्य का जिस तरह विकास होना चाहिए था, वह झामुमो की सरकार में नहीं हो सका। पार्टी सिर्फ चंद लोगों में सिमट कर रह गई है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन मेरे अभिभावक हैं।

मैं उनको चाचा कहती हूं। लेकिन, उन्होंने तो अपने ही क्षेत्र में विकास का कुछ भी काम नहीं किया, तो दुमका लोकसभा क्षेत्र में भाजपा से कैसे टक्कर ले सकेंगे।

नलिन सोरेन (Nalin Soren) ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया।

मौके पर पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, माधव चंद्र महतो, जामताड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित शरण, कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास, जिला मीडिया सह प्रभारी कुंदन गोस्वामी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...