झारखंड की सभी 14 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन की होगी जीत, CM चंपाई सोरेन ने …

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Champai Soren on BJP: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने चाईबासा में सिंहभूम सीट पर JMM प्रत्याशी जोबा मांझी (Joba Manjhi) के नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन NDA को 14-0 से पराजित करेगा। राज्य की सभी 14 सीटों पर जनता एनडीए को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड के कोल्हान प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर NDA को पराजित होना पड़ा था।

इस बार लोकसभा चुनाव में पूरे झारखंड में इनकी यही स्थिति होने वाली है। BJP की गारंटी का सच क्या है, यह जनता को मालूम है। वे केवल जनता को ठगने की गारंटी दे सकते हैं।

केंद्र सरकार पर झारखंड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड को PM आवास का पैसा रोक दिया गया। 2022 तक सबको पक्का मकान देने की गारंटी दी गई थी, लेकिन मिला क्या? हमने गरीबों को तीन कमरे का मकान ‘अबुआ आवास’ देना शुरू किया।

स्कूलों को मॉडल और स्मार्ट बनाना शुरू किया। जब डबल इंजन की सरकार थी तो पांच हजार स्कूलों को बंद कर दिया, ताकि आदिवासियों के बच्चे नहीं पढ़ सकें।

​इसके पहले सिंहभूम सीट से JMM प्रत्याशी जोबा मांझी ने CM चंपई सोरेन, पूर्व CM Hemant Soren की पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बरुआ के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस सीट पर उनका मुकाबला मौजूदा सांसद और BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा से होगा।

Share This Article