Latest Newsझारखंडअरेस्ट और ED की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत, दाखिल...

अरेस्ट और ED की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत, दाखिल की SLP

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren Filed SLP : Jharkhand के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अपनी गिरफ्तारी और ED की कार्रवाई के खिलाफ Supreme Court में SLP दाखिल की है।

Hemant Soren ने अपनी गिरफ्तारी के बाद झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) में रिट (Writ) दाखिल की थी, जिस पर 28 फरवरी को एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पर कोई फैसला नहीं आया है।

अब Supreme Court में दाखिल SLP में हेमंत सोरेन की ओर से गुहार लगाई गई है कि फैसला नहीं आने से वह लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के प्रचार में भाग नहीं ले पा रहे हैं।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत (Interim Bail) की भी मांग की है।

31 जनवरी को हुई थी गिरफ़्तारी

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ED ने जमीन घोटाले में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

ED  की कार्रवाई को चुनौती देते हुए सोरेन ने 31 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में भी SLP दाखिल की थी। लेकिन, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने हेमंत सोरेन को पहले Jharkhand high Court जाने को कहा था।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...