Latest Newsझारखंडचतरा में सनकी दामाद ने पहले पत्नी को किया बेहोश, फिर अपनी...

चतरा में सनकी दामाद ने पहले पत्नी को किया बेहोश, फिर अपनी सास और सालियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Brutally Beaten By in-Laws : चतरा (Chatra) जिले के हंटरगंज के तरवागड़ा गांव से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल तरवागड़ा गांव (Tarwagada Village) में शुक्रवार को एक दामाद ने अपने पिता और भाइयों के साथ मिलकर अपने ससुराल वालों की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट में दामाद ने अपनी सास और तीन सालियों को घायल कर दिया है।

पहले पत्नी को पीटकर किया बेहोश

जोरी गांव निवासी घायल महिला रामदेवी ने बताया की उसकी बेटी के ससुराल तरवागड़ा गांव से किसी ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी को उसका दामाद मारपीट कर बेहोश कर दिया है।

जानकारी मिलने के बाद रामादेवी अपने अन्य तीन बेटियों के साथ अपनी घायल बेटी कबूतरी देवी के ससुराल पहुंची। ससुराल पहुंची तो पाई कि उसकी बेटी कबूतरी देवी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

रामादेवी जब अपने दामाद संतोष दास से मारपीट के बारे में पूछताछ की तो दामाद संतोष दास आग बबूला हो उठा और अपने पिता गरीबन दास, चचेरा भाई श्याम देवदास, श्री दास के साथ मिलकर सभी को लाठी डंडों से पीटने लगा।

सभी को घर के आंगन में बंद कर दिया और बोला कि तुम्हारी बेहोश बेटी के साथ तुम लोगों को भी मारपीट कर बेहोश कर जिंदा जला देंगे।

किसी तरह जान बचाकर रामादेवी अपनी बेटियों के साथ भागने लगी। लेकिन पीछा करते हुए संतोष दास उपरोक्त लोगों के साथ निलाजन नदी में पहुंच गया। जहां रामदेवी और उसकी बेटियों के साथ बेरहमी से दौड़ा दौड़ा कर उपरोक्त लोगो ने पिटाई किया।

जिसके बाद आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद सभी आरोपी वहां से महिलाओं को छोड़कर भागे। घायल महिलाएं हंटरगंज थाना (Hunterganj Police Station) पहुंची और मामले से संबंधित आवेदन दी है।

वहीं रामादेवी ने बताया कि उसका दामाद आदतन शराबी है। और अक्सर वो उसकी बेटी के साथ मारपीट करता रहता है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...