बीजेपी ने अंधकार में डाल दिया नौजवानों का भविष्य, अखिलेश यादव ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Akhilesh Yadav Targeted BJP: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व CM Akhilesh Yadav ने संभल में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान अखिलेश ने सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के लिए वोट मांगते हुए BJP पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश ने कहा नौजवानों का भविष्य BJP ने अंधकार में डाल दिया है, न नौकरी दी न रोजगार दिया। Akhilesh ने कहा, मैं संभल के लोगों से अपील करना चाहता हूं, जहां सबसे ज्यादा हार वाली सीटें जिसपर BJP हारेगी उनका नाम आए, तब वहां संभल का नाम भी आना चाहिए।

अखिलेश ने कहा पहले चरण में जो पश्चिम से हवा चली है, उस हवा ने BJP को पलटने का काम किया, दूसरे चरण में भी यही दिखाई दिया, लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पसंद नहीं कर रहे हैं, अब तीसरे चरण में आप लोगों की बारी है।

ये जो BJP वाले घूम भी रहे हैं, पहले इन्होंने 400 पार का नारा दिया और दूसरा चरण हुआ तब ये 400 का नारा भूल गए। जनता 400 पार नहीं इस बार जनता 400 सीटें हराने जा रही है।

अखिलेश ने कहा यह सरकार वाले प्रशासन के माध्यम से भूसे के लिए दबाव बना रहे हैं, इस बार किसान इन्हें वोट देने नहीं जा रहा है इस बार किसान और गरीब गांव के रहने वाले लोग BJP का सफाया करने जा रहे है।

BJP सरकार ने न केवल किसानों को धोखा दिया है, लगातार महंगाई बढ़ा दी, Diesel Petrol महंगा कर दिया, हमारा किसान परेशान हो गया।

Share This Article