Homeझारखंडकांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल हज़ारीबाग़ से कल करेंगे नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल हज़ारीबाग़ से कल करेंगे नामांकन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hazaribagh Lok Sabha : हज़ारीबाग़ लोकसभा (Hazaribagh Lok Sabha) क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल 1 मई को समाहरणालय भवन में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

नामांकन दाखिल करने के बाद वह समाहरणालय भवन से समर्थकों के साथ जिला स्कूल मैदान पहुंचकर जनसभा करेंगे।

इस जनसभा में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता Alamgir Alam, मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई विधायक एवं पूर्व विधायक शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ता ज़ोरों-शोरों से लगे हुए हैं।

इस बार होगा राजनीतिक उलगुलान

वहीं नामांकन रैली से पहले JP भाई पटेल ने कहा कि झारखंडवासियों के खून में उलगुलान है। यहां के लोगों ने ही सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था। सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ टेकलाल बाबू ने लड़ाई लड़ी थी। झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाते हुए राज्यसभा में अलग राज्य का बिल पास कराया था।

आगे कहा कि जिस मकसद के साथ झारखंड को हमने लड़कर अलग कराया था, आज केंद्र की भाजपा सरकार उसे पूरा नहीं होने दे रही। यहां के जल, जंगल को पूंजीपतियों (Capitalists) को सौंपा जा रहा है।

सरना धर्म कोड को मोदी सरकार मंजूरी नहीं दे रही। ख़ातियानी नियोजन नीति को भाजपा के इशारे पर रोक दिया गया। मगर अब वक्त आ गया है उलगुलान करने का। हज़ारीबाग़ के मतदाता इस बार कांग्रेस को वोट कर के राजनीतिक उलगुलान करेंगे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...