PM मोदी रांची में कर रहे हैं रोड शो, देखें Video

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi Road Show in Ranchi: PM मोदी शुक्रवार शाम चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजधानी रांची पहुंचे।

यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया।

मोदी के आगमन पर BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा।

बिरसा चौक से लेकर रातू रोड तक सड़क किनारे लोग PM मोदी के आने का इंतजार करते रहे। जगह-जगह मोदी के स्वागत की तैयारी की गई थी।

BJP के साथ आजसू के नेता और कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटे थे। पीएम मोदी ने हरमू के भारत माता चौक से Road Show भी किया। इस दौरान सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किये गये थे। पुलिस प्रशासन के लोग पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

उल्लेखनीय है कि रांची में आज PM मोदी ने तीसरी बार रोड शो किया। पहली बार वर्ष 2019 में उन्होंने Road Show किया था। दूसरी बार वर्ष 2023 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रोड शो किया था।

Share This Article