Homeबिहारभोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काराकाट से किया नॉमिनेशन, अब भाजपा की...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काराकाट से किया नॉमिनेशन, अब भाजपा की ओर से…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bhojpuri star Pawan Singh nominated from Karakat: गुरुवार को बिहार में भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Bhojpuri star Pawan Singh) ने काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

पवन सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा है। इससे इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) के नामांकन में भारी हुजूम उमड़ा। सासाराम कलेक्ट्रेट में 12:30 बजे पवन सिंह ने प्रवेश किया।

सुरक्षा कर्मियों ने घेराबंदी करते हुए नामांकन के लिए प्रशासनिक भवन की ओर उन्हें ले जाया गय। जहां Helpdesk पर उनके कागजातों की जांच की गई। उसके बाद वे अपने प्रस्तावकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे।

BJP के बागी पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने से काराकाट में एनडीए का गणित बिगड़ गया है। यहां से NDA समर्थित प्रत्याशी के रूप में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला CPI माले के राजाराम कुशवाहा से है।

NDA और महागठबंधन दोनों ने कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया, वहीं निर्दलीय पवन सिंह राजपूत समाज से आते हैं। इससे एनडीए को अपना सवर्ण वोटबैंक के बिखरने का डर है। यहां 1 जून को मतदान होना है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब BJP पवन सिंह के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी। क्या उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा? दरअसल, उन्हें BJP ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, मगर उन्होंने टिकट लौटा दिया। फिर बीजेपी से बगावत कर काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...