रांची में फरार पांच वारंटी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Five Absconding Warrantees Arrested: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर SSP Chandan Kumar Sinha के निर्देश पर लगातार फरार वारंटियो और अपराधियों के खिलाफ छापेमारी (Raid) की जा रही है।

छापेमारी के क्रम में शुक्रवार को चार अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार वारंटियों में ओरमांझी थाना से भुनेश्वर महतो, रांची महिला थाना से संदीप सिंह, बरियातू थाना से प्रदीप मुंडा, अजय मुंडा और सिल्ली थाना से बजीराम महतो शामिल है।

DSP अमर कुमार पांडे ने बताया कि लगातार फरार वारंटी और अपराधियों के खिलाफ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी की जा रही है।

Share This Article