Homeझारखंडकल जिन 4 सीटों पर होना है मतदान, उनमें तीन BJP के...

कल जिन 4 सीटों पर होना है मतदान, उनमें तीन BJP के कब्जे में, सिंहभूम पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Loksabha Voting: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। इन चार सीटों में से एक पलामू सीट SC के लिए रिजर्व है जबकि शेष तीन सीटें ST के लिए रिजर्व हैं। वर्तमान में इन चारों सीटों में सिंहभूम को छोड़कर बाकी सभी तीन सीटों पर BJP का कब्जा है।

झारखंड के हिसाब से यहां पहले चरण में सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू में मतदान होना है। इसके लिए रविवार को मतदानकर्मी और सुरक्षा बल निर्धारित मतदान केंद्रों (Polling Stations) के लिए रवाना हो गए।

इन सीटों पर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम तक Vote डाले जाएंगे। इससे पहले शनिवार को इन संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम गया। नामांकन से लेकर आखिरी दिन के चुनाव प्रचार तक इन चारों सीटों के उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किए।

खूंटी- खूंटी में सीधा मुकाबला BJP के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच है। वैसे यहां कुल सात प्रत्याशी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरीं बबीता कच्छप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती हैं, क्योंकि वह खूंटी में चर्चित पथलगड़ी आंदोलन का नेतृत्व कर चुकी हैं।

सिंहभूम – BJP ने इस चुनाव 2019 में कांग्रेस के टिकट पर सिंहभूम सीट से जीतने वाली गीता कोड़ा को मैदान में उतारा है जबकि JMM ने जोबा मांझी को मैदान में उतारा है।

लोहरदगा- लोहरदगा सीट पर वर्तमान में BJP का कब्जा है। इस बार झामुमो के बागी विधायक Chamra Linda ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। वैसे सीधे तौर पर देखें तो मुकाबला कांग्रेस के सुखदेव भगत और भाजपा के समीर उरांव के बीच है।

पलामू- पलामू लोकसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन के तहत यह सीट आरजेडी के खाते में गई है। पार्टी ने Mamta Bhuinya को उम्मीदवार बनाया है।

इस सीट पर अंतिम बार उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी घूरन राम की जीत हुई थी। इस बार घूरन राम भाजपा में हैं। ममता भुइंया पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। BJP के प्रत्याशी पिछले दो बार से सांसद रहे राज्य के पूर्व डीजीपी वीडी राम हैं।

अब सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या इन सीटों पर (सिंहभूम छोड़कर) 2019 की तरह भाजपा फिर से अपनी जीत का झंडा लहरा सकेगी।

खूंटी से अर्जुन मुंडा, पलामू से VD राम, लोहरदगा से समीर उरांव और गीता कोड़ा (अब भाजपा) सिंहभूम सीट से जीत हासिल कर सकेंगे।

इंडी गठबंधन की ओर से खूंटी सीट पर कालीचरण मुंडा (पूर्व विधायक), पलामू से ममता भुईयां, लोहरदगा से सुखदेव भगत (पूर्व विधायक) और सिंहभूम से जोबा मांझी (पूर्व मंत्री) को उतारा गया है। अब ऐसे में रोमांचक मुकाबला भी इन सीटों पर दिखने की उम्मीद है।

सोमवार सुबह 5:30 बजे मॉक पोल होगा। सुबह 9:30 बजे से निर्धारित ऐप पर वोट प्रतिशत आने लगेंगे। शाम पांच बजे तक के वोटिंग की रिपोर्ट 5:30 बजे तक आ जाएगी। अंतिम रिपोर्ट रात 12 बजे तक आएगी।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के मुताबिक, सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। चुनाव शांतिपूर्ण होने की उम्मीद है।

spot_img

Latest articles

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...