Latest Newsझारखंडसाल 2022 से अब तक CID के साइबर अपराध थाने में 22924...

साल 2022 से अब तक CID के साइबर अपराध थाने में 22924 मामले दर्ज और…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi CID: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के साइबर अपराध (Cyber ​​crimes) थाने में मार्च 2022 से अबतक 22,924 मामले दर्ज हुए हैं।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपये फ्रीज किये गये। फरवरी से लेकर अब तक पिछले तीन महीने में साइबर अपराध थाने में साइबर ठगी से संबंधित 18 कांडों में पीड़ितों को पैसा रिफंड कराया गया।

साइबर सेल की टीम ने साइबर ठगी (Cyber Fraud) के एक करोड़ एक लाख 80 हजार 791 रुपये पीड़ितों को रिफंड कराया।

CID के साइबर अपराध थाना की DSP नेहा बाला ने बुधवार को बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर आप साइबर अपराध की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

रिपोर्ट किये जाने पर साइबर थाना ठगी से संबंधित बैंक खाता और ट्रांजैक्शन को ब्लॉक करता है।

DSP ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर ठगी की रिपोर्टिंग के लिए नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल (National Cyber ​​Crime Reporting Portal) की शुरुआत की है।

इसके तहत डिजिटल बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड और UPI के इस्तेमाल से होने वाली साइबर ठगी की त्वरित रिपोर्टिंग के लिए सिटिजन फाइनेंशियल फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम (Citizen Financial Fraud Reporting and Management System) विकसित की गयी है। इस पर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...