Swati Mailwal दुर्व्यवहार मामला, NCW ने विभव कुमार को भेजा नोटिस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Swati Mailwal Abuse Case: आप सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Mailwal) से बदसलूकी के मामले में उनका बयान लेने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दिल्ली में स्वाति मालिवाल के आवास पर पहुंचे हैं।

बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने समन जारी किया है। आयोग ने बिभव को कल सुबह 11 बजे पेश होने के लिए बुलाया है।। बिभव कुमार पर दिल्ली में सीएम आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का आरोप लगा है।

केजरीवाल के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखे बिभव

वहीं, स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के आरोपों में घिरे निजी सहायक बिभव कुमार लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिखाई दिए। लखनऊ एयरपोर्ट से बुधवार की रात एक तस्वीर सामने आई, इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल के साथ उनके निजी सहायक बिभव कुमार भी दिखाई दिए।

बिभव कुमार की अरविंद केजरीवाल के साथ यह तस्वीर ऐसे समय आई है, जब दो दिन पहले ही आप नेता संजय सिंह ने स्वीकार किया था कि स्वाति मालीवाल के साथ बिभव ने बदसलूकी की थी। उन पर अरविंद केजरीवाल कार्रवाई करेंगे।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा था कि कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर बिभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई।

स्वाति मालीवाल ने इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

 

 

Share This Article