Latest Newsझारखंडइंडिगो और स्पाइसजेट ने की कई नई उड़ानों की घोषणा

इंडिगो और स्पाइसजेट ने की कई नई उड़ानों की घोषणा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से कहा गया कि 28 मार्च से अगरतला, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और तिरुपति से 22 नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।

एयरलाइन ने कहा, इंडिगो द्वारा क्षेत्रीय संपर्क योजना आरसीएस के तहत अगरतला-आइजोल के बीच नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।

इसके अलावा भुवनेश्वर-पटना, जयपुर-वडोदरा, चेन्नई-वडोदरा, बेंगलुरु शिर्डी, पटना-कोच्चि और राजमुंदरी-तिरुपति के बीच भी विशेष उड़ान सेवा आरंभ की जाएगी।

विमान कंपनी कोलकाता-गया, कोच्चि-त्रिवेंद्रम, जयपुर-सूरत और चेन्नई-सूरत के बीच भी 28 मार्च से उड़ान सेवा शुरू करेगी।

गौरतलब है कि नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू विमान सेवाओं के किराए की न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा 10 से 30 फीसदी तक बढ़ा दी थी।

स्पाइसजेट विमानन कंपनी ने बताया कि वह अजमेर, जैसलमेर, अहमदाबाद और बेंगलुरु समेत विभिन्न शहरों से फरवरी में 24 नई घरेलू उड़ान शुरू करेगी।

विमानन कंपनी ने बताया कि यह अजमेर-मुंबई मार्ग और अहमदाबाद-अमृतसर मार्ग पर विमान सेवा शुरू करने वाली एक मात्र विमानन कंपनी है।

नई उड़ानों में जैसलमेर को दिल्ली और अहमदबाद से जोड़ने वाली चार नई मौसमी उड़ानें भी शामिल हैं।

विमानन कंपनी अहमदाबाद-बेंगलुरु, कोलकाता-गुवाहाटी और गुवाहाटी-दिल्ली मार्गों पर भी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...