JAC: आज जारी होगा 9वीं और 11वीं का Result, यहां करें चेक Direct Link

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JAC 9th and 11th Result: अपनी रिजल्ट (Result) का बेसब्री से इंतजार कर रहे 11वीं और 9वीं के विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 17 मई को 11वीं और 9वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी होगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी  अपना रिजल्ट www.jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बताते चलें इस साल 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।  आपको बता दें कि 11वीं की परीक्षा 27 से 29 फरवरी को ली गई थी।

दो महीने के बाद भी 11वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट आने में हो रही देरी के कारण स्टूडेंट्स और जैक संविदा शिक्षक भी परेशान है। परीक्षा के बाद से इंटर का क्लास बंद है।

ऐसे देखें रिजल्ट

० झारखण्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर जैक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जाएं।

० Class XI Examination – 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

० रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट करते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

Share This Article