क्या इस वजह से CSK का प्लेऑफ में पहुंचने का टूट गया सपना, धोनी की विदाई ….

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IPL 2024 : 18 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ ही CSK का प्लेऑफ (Play-Off) में पहुंचने का सपना टूट गया।

वहीं लीग राउंड के पहले चरण में लगातार हार झेल रही RCB ने सबको चौंकाते हुए प्लेऑफ का टिकट कटा लिया।

धोनी ने जड़ा 110 मीटर लंबा छक्का

आखिरी ओवर में CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 17 रनों की जरूरत थी और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने यश दयाल की पहली ही गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया और गेंद स्टेडियम (Stadium) की छत पर चली गई।

जिसके चलते गेंद (Ball) बदलनी पड़ी और यहां से मैच का पूरा पासा ही पलट गया। धोनी अगली गेंद पर आउट हो गए।

12 गेंदों पर 25 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी निराश होकर मैदान से लौट रहे थे और सबके दिमाग में बस यही सवाल आ रहा था कि क्या यह पीली जर्सी में M.S Dhoni का खिलाड़ी के तौर पर आखिरी मैच है?

एक सीजन और खेल सकते हैं धोनी

CSK के एक सीनियर अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘गेंद खो गई थी और इस वजह से उसे बदलना पड़ा। दयाल को थोड़ी सूखी हुई बॉल मिली, और अचानक से गेंद को हिट करना मुश्किल हो गया।

धोनी ने CSK में अभी तक किसी को नहीं कहा है कि वह रिटायर हो रहे हैं, उन्होंने मैनेजमेंट से कहा है कि कोई भी फाइनल फैसला लेने से पहले वो दो-तीन महीने इंतजार करना चाहेंगे।’

CSk मैनेजमेंट को उम्मीद है कि धोनी अपना वादा पूरा करेंगे और चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।

जो उनकी बैटिंग और विकेटकीपिंग फॉर्म IPL 2024 में दिखी, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वो एक सीजन और खेल सकते हैं।

इम्पैक्ट सब नियम से हो सकता है धोनी का काम आसान!

धोनी ने RCB के खिलाफ करीब चार ओवर बैटिंग की और इस दौरान वो सिंगल-डबल लेने में भी सहज दिखे।

उनकी मसल इंजरी भी समय के साथ सही हो रही है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और हर फ्रेंचाइजी टीम को पांच-पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिल सकता है।

इसके अलावा आईपीएल में इम्पैक्ट सब का नियम भी धोनी के लिए प्लस पॉइंट हो सकता है।

CSk अधिकारी ने कहा, ‘हम धोनी के फैसले का इंतजार करेंगे, वो हमेशा टीम के बारे में बेस्ट सोचते हैं, देखते हैं आगे क्या होता है।’

Share This Article