आज हो सकती है जोरदार बारिश, वज्रपात की भी संभावना, अलर्ट जारी, जानिए डिटेल…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड के मौसम (Weather) के बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग (Weather Department) ने यह संभावना जाहिर की है कि मंगलवार को राजधानी Ranchi सहित अन्य कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है।

कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है।

रांची मौसम केंद्र ने 21 और 22 मई को उत्तर-पूर्वी भाग, दक्षिणी भाग और मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को गढ़वा (Gadwa) का तापमान सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

जमशेदपुर (Jamshedpur) का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पश्चिम सिंहभूम का तापमान 41.3 डिग्री और सरायकेला का 41.8 डिग्री दर्ज किया गया।

चल सकती है तेज हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से हवा चलेगी।

23 और 24 मई को भी राज्य के अन्य हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हे। इस समय भी तेज हवाओं के वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

बताया गया कि रांची में गर्म हवा का प्रवाह कमजोर हो गया है। दक्षिण-पश्चिम की हवा तेजी से आ रही है। इस कारण नमी पर्याप्त मात्रा में आ रही है।

बताया गया कि उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article