Latest Newsझारखंडहजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 64% हुई वोटिंग, वोटरों में दिखा...

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 64% हुई वोटिंग, वोटरों में दिखा उत्साह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Loksabha Election: हजारीबाग लोकसभा (Hazaribagh Lok Sabha) में शाम 5 बजे मतदान समाप्त हो गया। आंकड़ों के अनुसार पूरे लोकसभा क्षेत्र में 64 प्रतिशत मतदान हुआ।

हालांकि यह आंकड़ा पिछले बार के आंकड़ों के हिसाब से लगभग दो प्रतिशत कम है। लेकिन वास्तविक आंकड़ा आने के बाद वर्ष 2019 का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

मतदान समाप्त होने के बाद रामगढ़ DC चंदन कुमार ने Press Conference किया और जिले के तमाम मतदाताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले मतदाताओं ने रामगढ़ के हर बूथ पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने चुनाव के इस महापर्व को सफल बनाया है।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता घर से बाहर निकले और लगभग 69 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 66.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक के हैं। रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Assembly) में ऐसे कई बूथ हैं जिनके आंकड़े अभी तक नहीं आ पाए हैं। अगर सही डाटा मिलाया जाए तो पिछले बार का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

आठ बूथों पर बदल गया EVM

DC ने बताया कि लगभग 8 बूथ पर EVM खराब होने की सूचना मिली थी। जिसे आधे घंटे के अंदर बदल दिया गया और वहां मतदान शुरू कराया गया।

हालांकि सुबह 7:00 बजे रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा के 858 बूथों पर एक साथ मॉक-पोल हुआ था। उसके बाद कुछ स्थानों पर EVM खराब होने की सूचना मिली थी।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ चुनाव : SP

रामगढ़ SP डॉ बिमल कुमार ने बताया कि रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है।

किसी भी बूथ पर हिंसक वारदात होने की सूचना नहीं है। ना ही किसी भी मतदान केंद्र (Polling Booth) पर झड़प हुई हैं। सभी बूथ पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान कराया गया है।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...