Homeझारखंडबोकारो में चालकों ने अपने परिवार के साथ ONGC मुख्य कार्यालय का...

बोकारो में चालकों ने अपने परिवार के साथ ONGC मुख्य कार्यालय का किया घेराव

Published on

spot_img

बोकारो: प्रगतिशील वाहन चालक संघ से जुड़े चालकों ने शुक्रवार को अपने परिवार की महिलाओं के साथ बोकारो ओएनजीसी मुख्य कार्यालय के गेट को जाम कर धरना दिया।

दरअसल, अपनी मांगों को लेकर चालक पिछल आठ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन ओएनजीसी प्रबंधन ने उनकी हड़ताल पर कोई गंभीरता नही दिखाई।

प्रबंधन की उदासीनता से आक्रोशित चालक शुक्रवार को कार्यालय के मुख्य गेट पर अपनी पत्नी बच्चों के साथ बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

ऑफिस समय में कम्पनी के मुख्य गेट पर जाम होने से ओएनजीसी के पदाधिकारियों व कर्मचारियों में हलचल मच गई।

गेट जाम की सूचना पर स्थानीय सिटी थाना पुलिस भी पहुंच गई। लगभग दो घंटे बाद पुलिस और भाजपा नेता कुमार अमित की पहल पर ओएनजीसी बोकारो यूनिट प्रमुख एसके पॉल को मौके पर बुलाया गया।

यूनिट प्रमुख ने सभी के सामने चालकों की मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया, तब चालक अपने परिवार के साथ मुख्य गेट से हटे।

इस मौके पर चालक संघ के नारायण महतो, देवन महतो, अमित महतो, रिझुलाल महतो और ताजुद्दीन अंसारी सहित अन्य भूख हड़ताल पर बैठे।

यह हड़ताल ओएनजीसी के पुराने चालकों को नए ठिकेदार सतकरतार टूर एण्ड ट्रेवेल्स के द्वारा नियोजित करने एवं चालकों को उनकी न्यूनतम मज़दूरी को दिलाने के लिए किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...