Latest Newsबिहारभोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Actor Pawan Singh No more in BJP: बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) को BJP ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बिहार BJP मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया है। पवन सिंह के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में “आप NDA के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है”।

पत्र में कहा गया है कि दल विरोधी इस कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार उन्हें “पार्टी से निष्कासित किया जाता है”।

कई दिनों से यह कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी उन्हें निष्कासित कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि NDA की ओर से काराकाट संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं जिनका मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी भाकपा माले के राजाराम सिंह से माना जा रहा है।

अभिनेता पवन सिंह को BJP ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे काराकाट क्षेत्र से बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...