झारखंड का मौसम हुआ कूल-कूल, मौसम विभाग ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवात का असर राज्य में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राजधानी रांची के कई इलाकों में झमाझम बारिश (Rain) हुई। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया।

लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। 24 मई से राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग (Weather Department) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा भी चलेगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इसका असर राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में दिखेगा।

पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा में बारिश होने की संभावना जताई गई है।कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात (Thunderclap) के साथ बारिश होने की संभावना है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बन रहा है। इस कारण 26 मई के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसका असर दूसरे दिन 27 मई तक देखने को मिल सकता है। इस वजह से कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

Share This Article