HomeUncategorizedPM मोदी ने दिल्ली के CM केजरीवाल को बताया अनुभवी चोर, जानिए...

PM मोदी ने दिल्ली के CM केजरीवाल को बताया अनुभवी चोर, जानिए और क्या कहा..

Published on

spot_img

PM Modi on Arvind Kejriwal : 23 मई को छठे चरण के तहत होने वाली वोटिंग (Voting) के लिए चुनाव प्रचार (Election Campaign) समाप्त हो चुका है। वहां 25 मई को वोटिंग होगी।

इसके तहत दिल्ली (Delhi) की सभी सातों सीटों पर इसी दिन मतदान होगा।

दिल्ली में मतदान के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने करप्शन (Corruption) का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर करारा हमला बोला है।

PM ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को अनुभवी चोर करार दिया। यह भी बताया कि आखिर उनके घर क्यों नहीं नोटों की गड्डियां मिल रही हैं।

अंतरिम जमानत पर हैं केजरीवाल

बता दें कि दिल्ली शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार केस में आम आदमी पार्टी के मुखिया फिलहाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।

Supreme Court ने चुनाव प्रचार के लिए उन्हें यह छूट दी थी। जेल से निकलने के बाद केजरीवाल लगातार BJP  पर हमलावर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाते रहते हैं।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में PM मोदी ने कहा है कि केजरीवाल सरकार के अफसर रह चुके हैं। उनको मालूम है कि सरकार कैसे काम करती है।

वह तो खुद को बचाने के लिए घेराबंदी कर ही लेंगे। जो अनुभवी चोर होता है, उसको बड़ी सुविधा होती है। जो सरकार में रहा हुआ अफसर होगा, उसको मालूम होगा कि ED और CBI कैसे कर्रवाई करेगी। इसलिए वो बचने की व्यवस्था पहले से ही करके रख लेते हैं।’

पीएम मोदी से जब पूछा गया कि सरकार पर आरोप लगे हैं कि उसने चुनाव से पहले दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया।

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके गुनाहों पर सरकार कुछ न करे तो लोग कहेंगे कि जरूर कुछ सांठगांठ हुई है।

PM मोदी ने कहा, “आपने नोटों के पहाड़ देखे कि नहीं देखे। इन नोटों के ढेर को देखकर आपको क्या लगता है, क्या यह मेहनत की कमाई के पैसे हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand rain alert!: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।...

रांची के नामकुम में युवती से छेड़खानी, सिगरेट से दागने का आरोप, इमरान अली के खिलाफ FIR

Ranchi News: नामकुम थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी और सिगरेट से...

खलारी में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी महिला हिरासत में

Jharkhand News: खलारी थाना क्षेत्र में रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...

रांची के कावेरी रेस्टोरेंट में खाने को लेकर बवाल, मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने दर्ज की FIR

Ranchi News: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में सर्कुलर रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट में...

खबरें और भी हैं...

झारखंड में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand rain alert!: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।...

रांची के नामकुम में युवती से छेड़खानी, सिगरेट से दागने का आरोप, इमरान अली के खिलाफ FIR

Ranchi News: नामकुम थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी और सिगरेट से...

खलारी में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी महिला हिरासत में

Jharkhand News: खलारी थाना क्षेत्र में रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...