HomeझारखंडBJP प्रत्याशी संजय सेठ ने कोकर मंडल और नामकुम में की पदयात्रा,...

BJP प्रत्याशी संजय सेठ ने कोकर मंडल और नामकुम में की पदयात्रा, मांगा समर्थन

Published on

spot_img

BJP Candidate Sanjay Seth: रांची लोकसभा क्षेत्र के BJP प्रत्याशी सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने गुरुवार को कोकर मंडल, नामकुम के सौदाग और सुनडील में पदयात्रा कर लोगों से BJP के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मौके पर सांसद सेठ ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री को एक अभिभावक के तौर पर एक भाई के तौर पर मानने लगे हैं तभी तो देश को मोदी की गारंटी पर देश की जनता को भरोसा है।

विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी, जो काम 70 सालों में नहीं हो पाया वह आज 10 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। Ratu Road में मेरा घर है।

सांसद बनने के पहले मैंने भी जाम की समस्याओं को देखा है । जब मैं सांसद बना तो सबसे पहले मेरी प्राथमिकता रातू रोड को जाममुक्त करना था।

उन्होंने कहा कि मैं लगातार प्रयासरत रहा और आज रातू रोड में 451 करोड़ की लागत से Elevated Corridor का निर्माण हो रहा है। मेरा प्रयास रहा है रांची को एक विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित कर सकूं।

कई बड़े काम रांची के लिए कर पाया हूं और कई काम रांची के लिए और करना है। सेठ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दिन सब काम छोड़कर मतदान अवश्य करें।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...