HomeझारखंडJMM ने सीता सोरेन के साथ न्याय नहीं किया, BJP नहीं होने...

JMM ने सीता सोरेन के साथ न्याय नहीं किया, BJP नहीं होने देगी अन्याय, अमित शाह ने…

Published on

spot_img

Amit Shah on JMM : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जामताड़ा में दुमका लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी सीता सोरेन (Sita Soren) के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने JMM पर निशाना साधते हुए लोगों से Sita Soren को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि झामुमो ने भले ही सीता सोरेन के साथ न्याय नहीं किया लेकिन भाजपा इनके साथ अन्याय नहीं होने देगी।

अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनकर इस देश के गरीब, आदिवासी और पिछड़ा समाज को साथ लेकर विकास की यात्रा शुरू की। इसलिए आजादी के 70 साल बाद भगवान बिरसा मुंडा के घर पर कोई प्रधानमंत्री गया, तो वो नरेन्द्र मोदी हैं।

पांच चरणों के चुनाव में मोदी 310 सीटें जीतकर सरकार बनाने का काम पूरा कर चुके हैं। छठे और सातवें चरण में मोदी को 400 पार कराना है। क्योंकि, BJP झारखंड के सपने को साकार करने वाली पार्टी है। भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का भारत बनाने वाली पार्टी है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश की बड़ी-बड़ी योजनाएं झारखंड से लॉन्च की। आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना और PM जनमन योजना की शुरुआत PM मोदी ने झारखंड की धरती से की है। प्रधानमंत्री मोदी मानते हैं कि जब तक झारखंड का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा।

झारखंड में घुसपैठ रोकने वाली सरकार चुनिए

अमित शाह (Amit Shah) ने आदिवासी समाज से अपील करते हुए कहा कि ऐसी सरकार चुनिए, जो घुसपैठ रोके। यदि घुसपैठ न रोका गया, तो आदिवासियों की जमीन और जंगल दोनों खतरे में पड़ जाएंगे। यहां पर घुसपैठ का मुद्दा आदिवासियों के लिए बड़ा प्रश्न है।

उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, हेमंत सोरेन और मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने झारखंड में घुसपैठ कराकर आदिवासियों के खिलाफ लव जिहाद, लैंड जिहाद और फॉरेस्ट जिहाद कराया है। आप सोच-समझकर वोट करें, ताकि झारखंड में घुसपैठ को रोका जा सके और आपकी रक्षा हो सके।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...