Homeझारखंडघर से ससुराल के लिए निकला युवक, यहां पांच दिन बाद मिला...

घर से ससुराल के लिए निकला युवक, यहां पांच दिन बाद मिला बेहोश

Published on

spot_img

Palamu News: ससुराल गया युवक पांच दिन बाद अमानत नदी में बेहोशी की हालत में मिला। उसे MRMCH मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया। अब उसे होश में आ गया है। उसने परिजनों और Police को घटना के संबंध में कई जानकारियां दी है।

युवक पूरनचंद महतो (35) लेस्लीगंज थाना (Lesliganj Police station) क्षेत्र के पिपरा का रहने वाला है। वह 20 मई से लापता था। उसके परिजनों ने 22 मई को तरहसी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

इस बीच बांसगुरू अमानत नदी घाट पर उसे बालू में पड़ा देखा गया। स्थानीय युवकों ने इसकी जानकारी पांकी के पकरिया मुखिया पति मिंटू वर्मा को दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। उसका हाथ-पैर बंधा हुआ था।

MRMCH में इलाजरत पूरनचंद ने पुलिस को बताया कि 20 मई को वह पत्नी को लेने ससुराल नवगढ़ गया था। वह पत्नी को लेकर घर लौटना चाह रहा था लेकिन उसे ससुराल वाले आने नहीं दे रहे थे। इसे लेकर पंचायत हुई।

पंचायत में लड़की ससुराल आने से मुकर गयी। इसी दौरान ससुर कृत महतो, साला लक्ष्मण महतो, पंकज महतो, संतन महतो एवं जय महतो ने उसे बंधक बना लिया और कमरे में बंद करके रखा गया।

पूरनचंद ने बताया कि 22 मई को उसकी जमकर पिटायी की गयी। जहर पिलाने की कोशिश की गयी लेकिन पिया नहीं। बाद में वह बेहोश हो गया। इसके बाद से उसे कुछ पता नहीं कि उसके साथ आगे क्या हुआ? होश आने पर उसने खुद को Hospital में पाया।

इस बाबत तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पूरनचंद का बयान लिया गया है और उसके आधार पर छानबीन की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आयेगा।

उल्लेखनीय है कि पूरनचंद की चौथी शादी हुई है। पूर्व की तीन पत्नियों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गयी। उसकी चौथी पत्नी शादी-शुदा और एक बच्चे की मां है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...