झारखंड के 18 जिलों में लू का प्रकोप, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: हीटवेव (Heat wave) से झुलस रहे झारखंड के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को 40 से लेकर 48 डिग्री तक का अधिकतम तापमान Record किया गया।

रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि गुरुवार को भी उच्च तापमान और Heat Wave से राहत की उम्मीद नहीं है। बृहस्पतिवार (30 मई) को सूबे में 7 लोगों की मौत हो गई।

सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत पलामू में हुई। गिरिडीह में एक बिरहोर की, तो सरायकेला में 2 लोगों की गर्मी से मौत हो गई। गिरिडीह जिले में सैकड़ों चमगादर मर गए हैं।

1 जून को झारखंड के इन क्षेत्रों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि 1 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

शनिवार एवं रविवार यानी 2 और 3 जून को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर वज्रपात (Thunderclap) भी हो सकता है।

पलामू, गढ़वा को नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

उन्होंने बताया कि शुक्रवार (31 मई) को भी झारखंड में कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ेगी। लू चलेगी। खासकर उत्तर-पश्चिमी भागों में।

यानी पलामू और गढ़वा को अभी Heat wave से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे। मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) ने बताया कि इसके अगले दिन यानी शुक्रवार (1 जून) को भी झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं उष्ण लहर चलेगी।

Share This Article