बच्ची ने शादी में खाया स्मोकी पान, पेट में हो गया छेद, डॉक्टर ने ने बचाई जान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Smokey Pan with Liquid Nitrogen: खुशी के मौके पर गम की घटना। सामान्य रूप से हम देखते हैं कि शादी समारोह (Wedding Ceremony) में खाने के तरह-तरह के अयाटम बनाए जाते हैं जिनका लोग लुत्फ उठाते हैं, वहीं बच्चे भी उनके मनपसंद आयटम का बड़े चाव से खाते हैं।

ऐसे ही शादी समारोह में एक बच्ची को स्मोकी पान खाना महंगा पड़ गया और उसकी जान पर बन आई।

दरअसल बेंगलुरु में Liquid Nitrogen युक्त स्मोकी पान खाने के बाद एक 12 साल की लड़की के पेट की आंत में छेद होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में लड़की की सर्जरी की गई। तब जाकर उसकी जान बची।

अस्पताल के मुताबिक लड़की ने बेंगलुरु में एक शादी समारोह में स्मोकी पान (Smokey Paan) खा लिया था। जिससे लड़की के पेट के अंदर छेद हो गया, जिससे आगे की समस्याओं को रोकने के लिए तुरंत सर्जरी करनी पड़ी। मरीज की इंट्रा-ऑप-ओजीडी स्कोपी के साथ Exploratory Laparotomy की गई।

अस्पताल ने डॉक्टर के हवाले से बताया कि इंट्रा-ऑप OGD स्कोपी- एक प्रक्रिया हैं जहां एंडोस्कोप, एक कैमरा और लाइट के साथ एक लचीली ट्यूब, का उपयोग करके सर्जरी के दौरान पेट के अंदर अन्नप्रणाली और छोटी आंत के हल्के भाग की जांच की जाती है।

बच्ची का Operation करने वाले डॉ विजय एच एस ने इसकी जानकारी दी। सर्जरी के जरिए पेट के उस क्षतिग्रस्त हिस्से को हटा दिया गया। सर्जरी के बाद बच्ची को ICU में रखा गया स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बच्ची अब बिल्कुल स्वस्थ है।

Share This Article