Homeझारखंडपलामू में जमीन विवाद में युवक की हत्या

पलामू में जमीन विवाद में युवक की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Murder For Land Dispute: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अतंर्गत असनौर के योगेंद्र यादव की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या (Murder) छह कट्ठा जमीन विवाद में हुई थी।

MRMCH में पोस्टमार्टम के लिए आए योगेंद्र के बड़े भाई महेंद्र ने शनिवार को यह बात कही।

वारदात में उनका भतीजा नारद यादव के अलावा गांव के ही दो सगे भाई दिलीप पासवान और मनवीर पासवान के अलावा बिहार के अमित कुमार सहित दो अन्य शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानत-सुखरो नदी के मिलन स्थल दोमुहानी पर शुक्रवार की रात असनौर के योगेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

महेंद्र ने घटनाक्रम के बारे में कहा कि योगेंद्र के साथ लेस्लीगंज के ओरिया से लौट रहे थे। आगे योगेंद्र Bike से जा रहा था। पीछे से वे भी चल रहे थे।

पाटन थाना क्षेत्र के अमानत-सुखरो नदी के मिलन स्थल दोमुहानी पर पहले से घात लगाए दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने योगेंद्र को पकड़ लिया। इसी क्रम में दिलीप पासवान ने गोली मार दी। बाकी पांच अपराधी योगेंद्र को पकड़े हुए थे।

गोली लगते ही योगेंद्र ने आवाज देकर जान बचाने की गुहार लगाई। उसने योगेंद्र को गोली लगा देखकर शोर मचाया तो नदी किनारे से कई युवक दौड़कर वहां पहुंच गए।

इसी क्रम में एक को पकड़ लिया गया जबकि पांच भागने में सफल रहे। पकड़ा गया युवक अमित कुमार बिहार का रहने वाला है। दो की पहचान नहीं हो पाई है।

महेंद्र ने कहा कि उनकी केवाला की 6 कट्ठा जमीन पर मनवीर और दिलीप पासवान ने कब्जा किया था। जमीन को उनके कब्जे से छुड़ा लिया गया था। इसी को लेकर विवाद था। योगेंद्र के चार बच्चे हैं।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...