जयराम महतो पर पीड़क करवाई पर रोक का आदेश आगे भी रहेगा बरकरार, 10 जून तक…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jairam Mahto : सोमवार को गिरिडीह लोकसभा (Giridih Lok Sabha) क्षेत्र के प्रत्याशी और JBKSS के अध्यक्ष जयराम महतो (Jairam Mahto) को रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) से मिली राहत बरकार है।

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने जयराम महतो के खिलाफ पीड़क कार्रवाई (Pest Action) पर रोक का आदेश दिया था, जिसे सोमवार को विस्तार दिया गया है।

अब इस मामले में कोर्ट 10 जून को सुनवाई करेगा।

जयराम के अधिवक्ता ने सोमवार की सुनवाई के दौरान बहस के लिए समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए जयराम के खिलाफ पीड़क कार्रवाई के आदेश को 10 जून तक विस्तार दिया है।

रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (AJC 15) की कोर्ट में जयराम की याचिका पर सुनवाई हुई।

जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है।

वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

Share This Article