Homeझारखंडडालटनगंज पुलिस लाइन में गिरा पेड़, चार जवान जख्मी, दो रिम्स रेफर

डालटनगंज पुलिस लाइन में गिरा पेड़, चार जवान जख्मी, दो रिम्स रेफर

Published on

spot_img

Tree Fell in Daltonganj Police Line: डालटनगंज पुलिस लाइन (Daltonganj Police Line) के मुख्य गेट पर मंगलवार की सुबह अंदर से सूख कर कमजोर हो चुका भारी-भरकम पेड़ उखड़ कर गिर गया, जिससे जिला बल के तीन एवं होमगार्ड के एक जवान जख्मी हो गये।

एक Bullet Motorcycle और एक कार को भी नुकसान हुआ है। जिला पुलिसबल के दो जवानों को रांची RIMS रेफर किया गया है।

जख्मी जवानों में जिला पुलिस बल के आरक्षी नित्यानंद महतो एवं जयदेव सिंह व हवलदार इमामुद्दीन, होमगार्ड के जवान नागेन्द्र मिश्रा हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे जिला बल और होमगार्ड के जवान Police Line के मुख्य गेट पर खड़े थे। इसी बीच भारी-भरकम पेड़ उखड़ कर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से जवानों को भागने का मौका नहीं मिला और वे जख्मी हो गए।

जवानों के जख्मी होने पर पुलिस लाइन से साथी जवान और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी को MRMCH में भर्ती कराया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए नित्यानंद महतो एवं जयदेव सिंह को रांची RIMS रेफर कर दिया गया।

एक जिला एवं होमगार्ड जवान का इलाज यहां किया जा रहा है। इलाज शुरू होने के चार घंटे बाद भी होमगार्ड का कोई पदाधिकारी जवान का सुुध लेने के लिए MRMCH नहीं पहुंचा था। Home Guard जवान कमान लेने के लिए पुलिस लाइन पहुंचा था।

उल्लेखनीय है कि Police Line के मुख्य द्वारा पर यह पेड़ लंबे समय से खतरे को आमंत्रण दे रहा था। पेड़ को हटाने के लिए Police Line की ओर से कई बार वन विभाग को सूचित किया गया लेकिन पेड़ को हटाया नहीं गया।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...