रायबरेली से बढ़त बनाए हैं राहुल गांधी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi has taken lead from Rae Bareli: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट लोकसभा सीटों में शुमार रायबरेली सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी से भारी मतों के अंतर से पीछे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी की डेढ़ लाख मतों की बढ़त बनाए जाने से कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर है। वहीं BJP कार्यकर्ताओं में मायूसी है।

रायबरेली सीट (Raebareli seat) से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उप्र सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया था।

इस सीट पर कांग्रेस के अंतिम समय में चुनाव लड़ने और अमेठी के बजाए राहुल गांधी को यहां से चुनाव मैदान में उतराने की निर्णय और रणनीति आज मतगणना में काफी हद तक सही साबित होती दिख रही है।

यहां से राहुल ने Postal Ballot के साथ कई राउंड की मतगणना में लगातार बढ़त बनाई हुई है। हर राउंड में जीत का मार्जन बढ़ता जा रहा है। करीब एक बजे तक डेढ़ लाख मतों की लीड मिलने पर राहुल के खेमे में खुशी की लहर है।

वहीं BJP के दिनेश प्रताप सिंह और कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है। हालांकि अभी मतगणना का दौर जारी है लेकिन डेढ़ लाख से अधिक मतों की बढ़त को देखते हुए कांग्रेसी रायबरेली से राहुल गांधी की जीत तय मान कर उत्साहित हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ता मायूस है।

उल्लेखनीय है कि Rae Bareli से BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत का दावा किया था और राहुल गांधी को डिबेट के लिए आमंत्रण दिया था। उनकी डिबेट करने की बात सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में रही थी।

इस सीट पर राहुल के लिए बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सपा के साथ मिलकर चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झाेंक दी थी। हालांकि BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप के लिए जीत के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

Share This Article