पारा शिक्षकों ने कहा- समस्याओं के समाधान के लिए किसी बैसाखी संगठन की जरूरत नही

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ धनबाद प्रखंड इकाई की बैठक जिला महासचिव अशोक चक्रवर्ती की अध्यक्षता में नेहरू पार्क करकेंद में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राज्य के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख, जिला अध्यक्ष निरंजन दे, जिला महासचिव अशोक चक्रवर्ती, मनोज दास, प्रदीप मोदक, सुनीता कुमारी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में राज्य के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख, जिला अध्यक्ष निरंजन दे, जिला महासचिव अशोक चक्रवर्ती, मनोज दास, प्रदीप मोदक ,सुनीता कुमारी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख ने कहा कि राज्य में प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए किसी बैसाखी संगठन की जरूरत नही है, उसके लिए राज्य में गठित 55,000 पारा शिक्षकों का संगठन झारखंड राज्य प्रशिक्षित संघ है।

प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को सरकार अनुभव के आधार पर वेतनमान देना होगा l

जिला अध्यक्ष निरंजन दे ने कहा कि हेमंत सरकार पारा शिक्षकों का वेतनमान का वादा पूरा करें, अन्यथा सरकार के खिलाफ आंदोलन में जाएंगे।

जिला महासचिव अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि अहितकरी नीति के खिलाफ राज्य के पारा शिक्षकों को एक मंच पर आना होगा।

कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक जिला पदाधिकारी मनोज दास एवं प्रदीप कुमार के देख- रेख में धनबाद प्रखंड कमिटी की गठन की की गई जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, प्रखंड सचिव संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज साहनी एवं नीलम तिग्गा, संयुक्त सचिव इकबाल अहमद, कोषाध्यक्ष पिंकी कुमारी सिंह स ह कोषाध्यक्ष बासुदेव महतो, प्रवक्ता अजय कुमार ,गुप्ता,दिलीप रवानी शोसल मीडिया प्रभारी लखु पासवान कोबनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखु पासवान, गिरींद्र यादव, विजय प्रसाद,मनोज कुमार शर्मा, संभू शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, संतोष बावड़ी, मनोहर सिंह,रंजन महतो, इमतियाज शेख़, गिरीश चन्द्र महतो,नरेश रविदास,अरुण पासवान,कुमारी कंचन माला, अंजुम निशा, शहनाज़ परवीन,रिंकू कुमारी, भागीरथ रवानी,जयकिशन रजक, फेज अहमद, हराधन सिंह चोधरि, विजय प्रसाद, राजू राम, नरेश रविदास, देवनारायण महतो ,सोनू कुमार निषाद, हेमन्त कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए।

Share This Article