HomeUncategorizedमोदी 3.0 में मंत्रियों को सौंपे गए मंत्रालय, जेपी नड्डा को स्वास्थ्य...

मोदी 3.0 में मंत्रियों को सौंपे गए मंत्रालय, जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय, तो निर्मला सीतारमण को फिर से वित्त मंत्रालय…देखिये लिस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Modi 3.0 Cabinet : कल 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मंत्रिमंडल के मंत्रियों को उनके विभाग सौंप गए।

० सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी 3.0 में नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं।

० मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

० मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है 

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय दिया गया है

० लखनऊ से लगातार सांसद बनते आ रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

० सबसे वरिष्ठ सदस्य (79) जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस  विभाग में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है।

० वहीं अश्विनी  वैष्णव को इस बार सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया है।

० निर्मला सीतारमण को एक बार फिर से वित्त मंत्रालय सौंपा गया।

० वही धर्मेंद्र प्रधान को फिर से शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

० सीआर पाटील को जल शक्ति विभाग दिया गया है।

० एनडीए सरकार में सहयोगी दल टीडीपी के नेता राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है।

० वहीं अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

० इनके अलावा रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है।

०  गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय को जिम्मेदारी मिली है।

० वहीं सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

हरदीप सिंह पुरी को फिर से पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है

बताते चलें कैबिनेट की सभी मंत्रियों को दिए गए मंत्रालय के विषय में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...