Latest Newsझारखंडक्राइम कंट्रोल के लिए रांची में नाइट शिफ्ट में फुल काम करेंगे...

क्राइम कंट्रोल के लिए रांची में नाइट शिफ्ट में फुल काम करेंगे पुलिस अधिकारी और जवान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Police Night Shift : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी Ranchi में क्राइम कंट्रोल (Crime Control) के लिए अब पुलिस के काम करने की शैली में बड़ा परिवर्तन किया गया है।

अब पुलिस अधिकारियों और जवानों को नाइट शिफ्ट (Night Shift) में फुल काम करने का सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत शहर में पदस्थापित DSP नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं।

रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक की शिफ्ट

राजधानी में अपराध की वारदातों पर ब्रेक लगाने के लिए पहली बार DSP स्तर के अधिकारियों से नाइट शिफ्ट करवाया जा रहा है।

DSP स्तर के अधिकारियों को नाइट शिफ्ट के दौरान रांची के कचहरी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम (Control Room) में उपस्थित रहना है।

रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे सुबह तक DSP कंट्रोल रूम में नाइट शिफ्ट कर रहे हैं।

रांची में पदस्थापित DSP को एक सप्ताह तक नाइट ड्यूटी करनी है, इस दौरान उन्हें कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखना है.

कौन डीएसपी पुलिस कंट्रोल रूम में कब नाइट शिफ्ट करेगा इसके लिए बाकायदा रोस्टर बनाया गया है।

रात में पूरे शहर की हो रही मॉनिटरिंग

रांची के सीनियर SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि यह देखा जा रहा था कि रात के समय सूचनाओं मिलने के बावजूद पुलिस का रिस्पांस टाइम बेहतर नहीं हो पा रहा था।

ऐसे में यह जरूरत थी की एक सीनियर अधिकारी को पुलिस कंट्रोल में तैनात किया जाए, ताकि पुलिस का रिस्पांस समय बढ़िया हो।

इसी को ध्यान में रखते हुए रांची के सभी डीएसपी से रोस्टर के आधार पर एक सफ्ताह के लिए नाइट शिफ्ट करवाया जा रहा है। इस दौरान पूरी रात डीएसपी कंट्रोल रूम से पूरे शहर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

खबरें और भी हैं...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...