गर्मी ने मचाया हाहाकार, लद्दाख से झारखंड तक गर्मी का कहर

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather Report: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों के अलावा पहाड़ी राज्यों में भी भयंकर गर्मी (Severe Heat) पड़ रही है। लद्दाख से झारखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से तक देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी (Extreme Heat) की चपेट में है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) रहा।

दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, उत्तर भारत में Red Alert जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा समेत भारत के उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में शाम से बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में लू (Loo) की स्थिति कम होने की संभावना है। कल से दिल्ली में Orange Alert जारी किया जाएगा। अगले 3-4 दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, एक लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई और राज्य के आठ जिलों में 1.05 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ के कारण 1,05,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ASDMA ने कहा कि वर्तमान में 309 गांव पानी में डूबे हुए हैं और राज्य भर में 1,005। 7 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षतिग्रस्त हो गया है।

Share This Article