Homeबिहारसीवान में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल नहर में...

सीवान में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल नहर में समा गया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

30 feet Long bridge Built on Gandak canal collapsed: बिहार में सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पढ़ेरा और गरौली गांव (Garauli village) के बीच शनिवार को गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल भरभराकर गिर गया।

पहले पुल का एक पिलर धंसा और फिर पूरा पुल नहर में समा गया। पुल गिरने से आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुल के गिरने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। गंडक नहर (Gandak Canal) पर बना यह पुल काफी पुराना था।

पिछले वर्ष नहर का निर्माण कराया गया था लेकिन नहर बनाने में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का कटाव होने लगा। इससे पुल का पिलर धंसने लगा और कुछ ही मिनटों में पुल धड़ाम से गिर गया। पुल ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।

गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड (Maharajganj block) के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था। इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार जाते थे लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...