जमशेदपुर में सुबह-सुबह चली गोली, अपराधियों ने ही घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Firing in Jamshedpur : रविवार की सुबह-सुबह जमशेदपुर (Jamshedpur) के जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती निवासी करण सिंह (19) को अपराधियों ने गोली मार दी।

गोली युवक के सिर में लगी है। उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के ICU में भर्ती कराया गया है। करण की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आसपास और परिवार के लोगों ने बताया कि करण PNM मॉल में काम करता है। वह अपनी मां के साथ जुगसलाई बलदेव बस्ती में रहता है।

अपराधियों ने पहुंचाया अस्पताल

गोली मारने के बाद अपराधियों ने उसे TMH पहुंचाया और वहां से फरार हो गए।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बलदेव बस्ती स्थित अपने घर के बाहर बलदेव पानी भर रहा था। इसी दौरान छाया नगर के दो युवक बाईक से आए और उससे कहा कि बलदेव बस्ती के ही प्रह्लाद के घर चलना है।

प्रह्लाद के घर जाने के बाद किसी पुराने विवाद की वजह से युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने हथियार निकालकर करण के सिर में गोली मार दी।

Share This Article