Latest NewsUncategorizedओम बिरला के स्पीकर बनने पर पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ,...

ओम बिरला के स्पीकर बनने पर पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi Praised Om Birla for Becoming the Speaker: ओम बिरला फिर लोकसभा Speaker चुने गए हैं। इस पर PM Modi ने उनकी जमकर तारीफ की है।

इस दौरान खास नजारा देखने को मिला जब PM मोदी और Rahul Gandhi ओम बिरला को स्पीकर पद के आसन तक लेकर गए और उन्हें वहां विराजमान करवाया। इस दौरान दोनों ने चुने गए स्पीकर को बधाई दी और हाथ भी मिलाया।

ओम बिरला को स्पीकर चुना जाना पहले से तय था। ऐसा इसलिए क्योंकि नंबर गेम में विपक्ष कम था और ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए गए। PM Modi ने इस दौरान स्पीकर ओम बिरला की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि अमृतकाल के अवसर पर दूसरी बार इस अहम पद पर होना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने ओम बिरला को लेकर कहा कि आपको तो एक मीठी मुस्कान भी मिली हुई है आपकी ये मीठी मुस्कान इस सदन को भी अच्छा रखती है। 18वीं लोकसभा में स्पीकर का कार्यभार दूसरी बार संभालना ये नया रिकॉर्ड बनते देख रहे हैं।

स्पीकर ओम बिरला को लेकर PM Modi मोदी ने कहा कि इस सदन में ज्यादातर माननीय सांसद आपसे भी परिचत हैं और आपके जीवन से भी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि आप जिस प्रकार से एक सांसद के नाते काम करते हैं ये भी जानने योग्य है और बहुत कुछ सीखने योग्य है।

मुझे यकीन है कि आपकी कार्यशाली बतौर सांसद हमारे पहले बार चुने सांसदों को जरूर प्रेरणा देगी। आपने अपने कार्यक्षेत्र में स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु एक अभियान चलाया है और सुपोषित मां को अपने क्षेत्र में प्राथमिकता देकर जो काम किया है वो प्रेरक है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...