Homeझारखंडओरमांझी में नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ओरमांझी में नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img

Two Accused Arrested in Gang Rape case: रांची पुलिस ने ओरमांझी गैंगरेप (Gang Rape) मामले के दो आरोपियों को घटना के आठ दिनों के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि इस मामले में पीड़िता ने न तो आरोपियों को पहचाना था, न ही उस कार को, जिससे उसे अगवा किया गया था। इससे यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था।

400 गाड़ियों की जांच और 100 CCTV फुटेज का विश्लेषण

रांची पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए 400 कमर्शियल टैक्सियों की जांच की और 100 से ज्यादा CCTV कैमरों के 25 घंटे से अधिक के फुटेज को खंगाला।

रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत की है। गिरफ्तार दोनों आरोपी ओरमांझी के निवासी और टैक्सी ड्राइवर हैं।

पैसों के बदले बुलाते थे लड़कियां

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी सुबोध कुमार जायसवाल और हीरालाल महतो नियमित रूप से पैसे देकर लड़कियों को बुलाते थे। 18 जून की रात, ये दोनों ओरमांझी के पंचायत सचिवालय के पास शराब लेने पहुंचे, जहां उन्होंने एक नाबालिग लड़की को अकेला देखा।

दोनों ने नाबालिग को अगवा कर कार में बैठा लिया और रातभर चार बार उसके साथ Gang Rape किया। घटना के बाद, उन्होंने लड़की को वहीं छोड़ दिया, जहां से उसे उठाया था।

पीड़िता की हालत में सुधार

गैंगरेप की वजह से नाबालिग की स्थिति बेहद खराब हो गयी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तुरंत पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अब पीड़िता की स्थिति में सुधार हो रहा है।

पुलिस ने कार को भी किया बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिससे नाबालिग का अपहरण हुआ था। आरोपियों के कपड़े, अंडरगारमेंट सहित कई महत्वपूर्ण सबूत पुलिस ने जब्त किये हैं, जो उनकी सजा के लिए अहम होंगे।

18 जून को हुई थी घटना

मालूम हो कि 18 जून को रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। पीड़िता अपनी मां के साथ छोटे-मोटे काम करके और कभी-कभी भीख मांगकर गुजारा करती थी।

घटना वाली रात लड़की पंचायत सचिवालय (Panchayat Secretariat) के पास सो रही थी, जब आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में बिठाया और आनंदी बगीचा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गये थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...