खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी!, PLFI के एरिया कमांडर तूफान समेत दो गिरफ्तार

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PLFI Area Commander Toofan and Two Arrested : SP अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापामार टीम ने गुरुवार को रनिया थाना (Rania Police Station) क्षेत्र के गढ़सीदम के जंगली क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर एक बाइक पर सवार प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार उग्रवादियों में संगठन का नवनियुक्त एरिया कमांडर आंद्रियास कंडुलना उर्फ तूफान (23) और बंदगांव थानांतर्गत ग्राम गंजना जुराटोली गांव निवासी निमुस कंडीर उर्फ मास्टर (27) शामिल हैं।

तूफान पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी थानांतर्गत ओलमोकोद गांव का रहने वाला हे। उनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, जिसकी मैगजीन में चार कारतूस लोड था और संगठन का पर्चा बरामद किया।

बाद में गिरफ्तार निमुस कंडीर उर्फ मास्टर की निशानदेही पर पुलिस ने हारता जंगल (Losing Forest) में एक पेड़ के नीचे जमीन पर गड्ढा खोदकर वहां छिपाए गए संगठन के लगभग चार सौ कारतूस, सात मोबाइल और कीपैड बरामद किया। जंगल से बरामद गोलियों में 5.56 MM के 383 कारतूस, और पॉइंट .315 MM की 15 गोलियां हैं।

SP शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुरुवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का नवनियुक्त एरिया कमांडर तूफान अपने सहयोगी के साथ ठेकेदारों से लेवी वसूलने और क्षेत्र में संगठन कें विस्तार के उद्देश्य से रनिया के गढ़सीदम जंगली क्षेत्र में आनेवाला है।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा कें SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थल की घेराबंदी कर ली गइ। जैसे ही एक बाइक पर सवार उक्त दोनों नक्सली वहां पहुंचे, उन्हें दबोच लिया गया।

SP ने बताया कि गिरफ्तार आंद्रियास कंडुलना उर्फ तूफान के विरुद्ध पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव और टेबो थाने में उग्रवादी घटनाओं से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों में गिरफ्तार होकर वह चाईबासा जेल भी जा चुका है। जेल से वर्ष 2023 में जमानत पर बाहर निकलने के बाद वह फिर से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

विद्या विहार पब्लिक स्कूल का शिक्षक है गिरफ्तार निमस कंडीर

नवनियुक्त एरिया कमांडर तूफान के साथ गिरफ्तार निमुस कंडीर उर्फ मास्टर के बारे में एसपी ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से बंदगांव के बड़ाकेसल गांव में संचालित संगठन द्वारा विद्या विहार पब्लिक स्कूल में शिक्षक है। वह स्कूल में बच्चों को गणित और अंग्रेजी पढ़ाता है।

SP ने बताया कि गिरफ्तार अमुस कंडीर उर्फ मास्टर संगठन का मुख्य मास्टरमाइंड है। वह सफेदपोश की तरह रहकर संगठन के कार्यों की देखरेख करता है। SP ने बताया कि पूर्व में भी कई मामलों में उक्त मास्टर का नाम सामने आया था। उससे कई मामलों में पूछताछ भी की गई थी, लेकिन साक्ष्य के अभाव में अब तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था।

पहली बार नवनियुक्त एरिया कमांडर के साथ पकड़े जाने के बाद उसी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से बड़ी मात्रा में संगठन के कारतूस बरामद किये है, जो पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

Share This Article