चंपाई सरकार ने बोकारो के DC संदीप कुमार को बनाया खेल निदेशक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sports Director : चंपाई सरकार ने सुशांत गौरव (Sushant Gaurav) को खेल निदेशक (Sports Director) के पद से ट्रांसफर (Transfer) करते हुए बोकारो (Bokaro) के DDC संदीप कुमार (Sandeep Kumar) को खेल निदेशक बनाया है।

गौरव की अभी कहीं पोस्टिंग नहीं की गयी है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

JPSC के संयुक्त सचिव इश्तियाक अहमद को पाकुड़, कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव मोहम्मद शबीर को पलामू एवं उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गिरजा शंकर प्रसाद को बोकारो का DDC बनाया गया है।

योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित रवि प्रकाश को नगर आयुक्त आदित्यपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी अनंत कुमार को अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

AC साहिबगंज के पद पर पदस्थापित राज महेश्वरम को एसी गढ़वा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। BDO पदमा के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार को कार्यपालक दंडाधिकारी पूर्वी सिंहभूम के पद पर भेजा गया है।

Share This Article