होटल के बाथरूम में कपड़ा बदल रही युवती का अश्लील वीडियो बना रहा था युवक, हंगामा होने पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Obscene Video : चांडिल थाना क्षेत्र में एक यूट्यूबर (YouTuber) द्वारा युवती का अश्लील वीडियो (Obscene Video) बनाने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि जमशेदपुर (Jamshedpur) के NH-33 स्थित जायदा के पास एक होटल के बाथरूम में YouTuber युवती के कपड़ा बदलने के दौरान अश्लील Video बनाने पर हंगामा खड़ा हो गया।

हंगामे के बाद छिपकर Video बना रहा युवक भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी वरुण यादव होटल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की और युवती से पूछताछ की। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कुछ यूट्यूबर युवक-युवती चांडिल डैम (Chandil Dam) में शूटिंग करने आए हुए थे। शूटिंग के बाद वापस लौटने के क्रम में YouTuber युवती होटल के बाथरूम में कपड़ा बदलने लगी।

इस दौरान होटल में मौजूद एक युवक उक्त युवती का अश्लील वीडियो बनाने लगा। युवती द्वारा हल्ला मचाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

Share This Article