Homeझारखंडरांची में धोनी के घर के बाहर खास अंदाज में फैंस ने...

रांची में धोनी के घर के बाहर खास अंदाज में फैंस ने मनाया ‘माही’ का जन्मदिन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fans celebrated ‘Mahi’s’ birthday In Ranchi : कैप्टन कूल (Captain cool) Mahendra Singh Dhoni आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही देशभर में भी कई जगहों पर माही के फैंस अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

वहीं इस खास मौके पर राजधानी रांची में भी फैंस ने माही का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

Dohni के फैंस ने सिमलिया स्थित धोनी के घर के बाहर केक काटा और कट आउट पोस्टर पर उनको केक खिलाया। धोनी के फैंस सुबोध कुशवाहा और कुश्माही एकेडमी के कोच बच्चों के साथ धोनी के घर के बाहर पहुंचे थे।

इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि आज माही का 43वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर हम कामना करते हैं कि वह हमेशा खुश रहें और आगे भी क्रिकेट खेलते रहे।

अहमदाबाद से आया फैन

वहीं अहमदाबाद से आये एक फैन ने कहा कि वह सिर्फ धोनी को देखने और उनके जन्मदिन मनाने अहमदाबाद से रांची आये हैं।

लेकिन उन्हें अफसोस है कि धोनी से मुलाकात नहीं हो पायेगी। हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस बार नहीं तो अगली बार जरूर उनसे मुलाकात होगी।

Salman Khan के साथ मनाया जन्मदिन

बताते चले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 43वें जन्मदिन का पहला केक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ काटा। केक काटते हुए माही का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो चुका है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...