Latest Newsझारखंडतेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,...

तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bike rider dies after being hit by a speeding ambulance:रांची-चाईबासा मुख्यमार्ग के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पोटका के समीप मंगलवार की एक सुबह तेज रफ्तार Ambulance ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा गांव निवासी सिकंदर जामुदा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति Bike से चक्रधरपुर के पोटका स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवा कर गांव लौट रहा था।

इसी दौरान चाईबासा की ओर से आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने Motorcycle सवार सिकंदर जामुदा को जोरदार टक्कर मार दी।

इसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटना करने वाले एंबुलेंस में उठाकर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां

डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
मामले में कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर पुलिस ने एम्बुलेंस चालक को हिरासत में लेकर एम्बुलेंस को थाना ले आई।

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

वहीं दूसरी ओर घटना के बाद आक्रोशित मृतक के परिजनों पर स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्रधरपुर पेट्रोल के समीप रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रखा।

जिसके कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मौके पर पीड़ित परिवार को अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए नगद दिया। सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटाया गया।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...