Homeक्राइमझारखंड में कई पुलिस अधिकारियों से लेकर नेताओं के Fake ID बनाकर...

झारखंड में कई पुलिस अधिकारियों से लेकर नेताओं के Fake ID बनाकर चल रहा ठगी का धंधा

Published on

spot_img

रांची: झारखंड में हाईप्रोफाइल लोगों की फेक आईडी बनाकर ठगी का धंधा तेजी से फैलता जा रहा है।

ताजा उदाहरण झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अनिल चौधरी का है, जहां उनके फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के मामले में रांची के डोरंडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

इससे पहले भी झारखंड में कई पुलिस अधिकारियों से लेकर नेताओं तक के फेक आईडी बनाकर ठगी के प्रयास के मामले सामने आते रहे हैं।

क्या है मामला

झारखंड हाई कोर्ट के प्रोटोकॉल सेक्शन में कार्यरत चंदन कुमार की ओर से रांची के डोरंडा थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।

दर्ज एफआईआर में चंदन कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को दिन के करीब 12 बजे उनके फेसबुक अकाउंट पर जस्टिस चौधरी के सोशल मीडिया एकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था।

मामले को लेकर चंदन कुमार को आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जस्टिस चौधरी को दी।

जस्टिस चौधरी ने उन्हें बताया कि उन्होंने अपने सोशल अकाउंट से किसी तरह का फ्रेंड रिक्वेस्ट उन्हें नहीं भेजा है।

जांच करने पर यह पता चला कि पूरी प्रोफाइल ही फर्जी है जिसके बाद डोरंडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

साइबर ठगी का नया तरीका

झारखंड में साइबर अपराध का एक नया ट्रेंड हाल के दिनों में नजर आ रहा है। प्रभावशाली लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट का क्लोन बनाकर साइबर अपराधी उनके दोस्तों से पैसों की ठगी कर रहे हैं।

फिलहाल, जस्टिस चौधरी के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर करवाए गए एफआईआर पर रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है इसमें साइबर टीम को भी काम पर लगाया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...